{"_id":"673c940e1b7fbd60c40472ba","slug":"80-thousand-students-gave-mock-test-of-examination-mandi-news-c-95-1-kng1005-155150-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 80 हजार छात्रों ने दिया परख का मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 80 हजार छात्रों ने दिया परख का मॉक टेस्ट
Wed, 20 Nov 2024 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में परख के तहत आयोजित मॉक परीक्षा देते हुए बच्चे।
26 टीमों ने धरातल पर किया निरीक्षण, आज जारी होगी उत्तर कुंजी
4 दिसंबर को होगा परख का अंतिम मॉक टेस्ट, चयनित होंगे 119 स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 80 हजार छात्रों ने ओएमआर शीट पर परख (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तीसरे मॉक टेस्ट में भाग लिया। परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए खंड स्तर की 23 टीमें, डाइट की दो टीमें और परख के जोनल हेड सुधीर भाटिया भी उपस्थित रहे।
परीक्षा में जिला के सरकारी और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों सहित केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। अब डाइट की ओर से 20 नवंबर बुधवार को मॉक टेस्ट की उत्तर कुंजी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
डाइट की ओर से आयोजित इस मॉक टेस्ट में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 80,474 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कक्षा तीसरी के 23,230 छात्र, छठी के 28,374 छात्र, नौवीं के 28,870 छात्रों ने टेस्ट दिया। टेस्ट में सभी कक्षा के छात्रों के लिए ओएमआरशीट शीट दी गई थी। तीसरी कक्षा के बच्चे को भी ओएमआर शीट देने का उद्देश्य बच्चों का अभ्यास करवाना है, जिससे उन्हें पता चल सके कि कैसे ओएमआर शीट पर परीक्षा दी जाती है। यह मॉक टेस्ट तीसरी और छठी कक्षा के लिए 90-90 मिनट और नौवीं कक्षा के लिए 120 मिनट का रहा।
विज्ञापन
अब इसके बाद एनसीआरटी की ओर से 4 दिसंबर को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण करवाया जाएगा। डाइट की ओर से तीन मॉक टेस्ट सितंबर, अक्तूबर और अब नवंबर में आयोजित करवाए जा चुके हैं। अब अंतिम मॉक टेस्ट के लिए एनसीआरटी की ओर से जिलाभर में 119 स्कूलों का चयन किया जाएगा, जिसमें मॉक टेस्ट का आयोजन होगा। वहीं, परख की जिला स्तरीय अनुसंधान समन्वयक डिंपल कंवर ने बताया कि मंगलवार को मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाभर के 80 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तरकुंजी उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिलाभर में मॉक टेस्ट का आयोजन जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य पीसी सुकेटिया, नीना पुन्न, मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार के निर्देशानुसार किया गया।