{"_id":"57ae0e054f1c1b7102ee5e0e","slug":"8-hours-road-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट-कोटली एनएच पर गिरी चट्टानें, आठ घंटे रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट-कोटली एनएच पर गिरी चट्टानें, आठ घंटे रोड बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 सरकाघाट-कोटली पर पाड़छू पुल के पास चट्टानें गिरने से आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। भारी बारिश के कारण सुबह करीब आठ बजे चट्टानें गिरना शुरू हुई। इस दौरान तीन वाहन चट्टानों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। यातायात को बहाल करवाने के लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आठ घंटे बाद सड़क बहाल हो सकी।
विज्ञापन
सड़क के बाधित होने स्कूली बच्चे व नौकरी पेशा लोगों व अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उच्च मार्ग सुबह आठ बजे बाधित हो गया, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। उसके बाद अधिकारियों ने सड़क से चट्टानों को हटाने के लिए कोटली व हमीरपुर से मशीनें मंगवाई।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर जाने वाले यात्रियों कर्म चंद, रोशन लाल, हरी राम, जय सिंह, मनोज कुमार, प्रेम लाता, सविता ठाकुर, रजनी देवी, राधे श्याम, राकेश कुमार ने कहा कि वह सुबह से ही सड़क पर भूखे खड़े हैं। जबकि कर्मचारी व अधिकारी सड़क बंद होने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे। वहीं, स्कूली छात्रों अनिल कुमार, रजनी देवी, ममता ने कहा कि घंटों से सड़क खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन विभाग के अधिकारी देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 70 के सहायक अभियंता मनोज गर्ग ने कहा कि सड़क पर भारी चट्टानें गिरने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भविष्य में एक जेसीबी मशीन पाड़छू में तैनात रहेगी।