{"_id":"64189a7030f9884c110b0ddd","slug":"721-gram-chitta-recovered-from-the-couple-in-karsog-mandi-news-c-19-1-95060-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में दंपती से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में दंपती से 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। मंडी जिले के करसोग में पुलिस ने एक दंपती से 7.21 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को न्यायालय ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करसोग पुलिस कई दिनों से आरोपी दंपति की तलाश कर रही थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि दोनों नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। रविवार को डीएसपी गीतांजलि ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल चुराग पहुंची, जहां आरोपी के घर के समीप पुलिस की गाड़ी को देखकर साथ खड़े एक महिला-पुरुष ने हाथ में पकड़ी किसी वस्तु को साथ लगते पत्थर की दीवार में छिपा दिया।
ऐसे में पुलिस का शक यकीन में बदल गया और पुलिस ने तलाशी लेते हुए दीवार में छुपाई वस्तु को दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बाहर निकाला, जिसमें 7.21 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान महिला की तलाशी ली तो उसकी जैकेट से तीन प्लास्टिक सीरिंज, एक 10 रुपये का नोट और एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरीश कुमार और संजू पत्नी हरीश कुमार निवासी चुराग करसोग के रूप में हुई है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा है।