फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांच से नौ तक मनाया जाएगा मंडी महोत्सव

पांच से नौ तक मनाया जाएगा मंडी महोत्सव

Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
पांच से नौ तक मनाया जाएगा मंडी महोत्सव
मंडी। प्रसिद्ध मंडी महोत्सव 5 से 9 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस बार महोत्सव में तुंगल नाटी विशेष आकर्षण रहेगी। महोत्सव के आयोजन में संवाद युवा मंडल का सहयोग सोच संस्था भी करेगी। यह महोत्सव 5 और 6 अक्तूूबर को इंदिरा मार्केट, जबकि 7-8 को सेरी मंच पर आयोजित होगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमेें इंटर स्कूल प्रतियोगिता प्रमुख रहेगी, जिसमें करीब 20 स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में सिंगिंग, डांसिंग, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रमुख होंगी। प्रिंस ऑफ द ईयर और प्रिंसेस ऑफ द ईयर प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। मांडव रत्न अलंकरण समारोह में कला, खेल, पुरातत्व और पत्रकारिता में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाइट में लोकप्रिय कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा शहर में सोच संस्था के साथ स्वच्छता जलेब भी निकाली जाएगी। संवाद युवा मंडल के संयोजक गौरव शर्मा ने शहरवासियों से महोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed