{"_id":"5aa3e0b04f1c1bc0758b4b5f","slug":"71520689328-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटी भवन को 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटी भवन को 30 लाख
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान बनवार, बनाल, हवाणी, लंगेहड़, तड़ा तथ्रर रखेड़ा गांवों का दौरा किया तथा लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा अन्य को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभाग को भेजा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत किए गए वर्ष 2018-19 के बजट की सराहना की तथा बजट को हर वर्ग का ध्यान रखने वाला बताया। कहा कि समाज के विकास में महिलाओं के योगदान के फलस्वरूप प्रदेश सरकार भी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल हवाणी, शीतला महिला मंडल हवाणी, देव शक्ति महिला मंडल बनाल, महिला मंडल पाईदला देव के भवन निर्माण के लिए दो-दो लाख और स्कूल ग्राउंड रखेड़ा के निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा की। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटी के भवन निर्माण के लिए 30 लाख देने के लिए कहा। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, महामंत्री प्रताप सकलानी, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत लंगेहड़ जगदीश चंद, ग्राम पंचायत लंगेहड़ की प्रधान आशा कुमारी, धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकुर दास, पैहड़ पंचायत के प्रधान कृष्ण चंद, सरस्कान पंचायत की प्रधान प्रोमिला देवी, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसआर गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन