{"_id":"5a5649454f1c1b10788b791f","slug":"71515604293-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं करसोग को जल्द मिलेगा उपाध्यक्ष का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं करसोग को जल्द मिलेगा उपाध्यक्ष का चेहरा
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। दो वर्ष से खाली चल रही नगर पंचायत करसोग की उपाध्यक्ष कुर्सी को नई सरकार के सत्ता में आने के बाद जल्द नया चेहरा मिल सकता है। नगर निकायों के चुनावों के बाद से उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली चल रही है। दो साल पहले नगर पंचायत करसोग के चुनावों में कांग्रेस और भाजपा का सही तालमेल न बैठने के कारण अब तक नगर पंचायत करसोग में उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी सिरे नहीं चढ़ सकी है। जबकि, अध्यक्ष पद आरक्षित वार्ड में चुनाव न होने से लटका हुआ है। यहां पर अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। जबकि, एससी आरक्षित वार्ड ममेल है। यहां पर लोगों ने चुनावों का बहिष्कार किया है। जिससे यहां पर उपचुनाव होने के बाद अध्यक्ष का चेहरा नपं को मिल सकता है।
भाजपा सरकार सत्तासीन होने के साथ ही नगर पंचायत करसोग को उपाध्यक्ष जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जिससे नगर पंचायत करसोग के विकास के लिए एक नया विकल्प खुल सकता है। नगर पंचायत करसोग को ममेल और करसोग पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया गया है। इन सातों वार्डों में चुनाव प्रक्रिया भी करवाई गई । 2016 में हुए नगर पंचायत चुनावों में 7 वार्डों में से 4 वार्डों के लोगों ने चुनावों में भाग लिया। जबकि 3 वार्डों के लोगों ने चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार किया था। इसके बाद एक बार फिर प्रशासन ने नगर पंचायत में उपचुनाव करवाए। जिसमें न्यारा वार्ड के लोगों ने चुनावों में भाग लिया। जबकि, ममेल और बरल वार्ड के लोगों ने दो साल बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत के गठन को पूरी तरह नकार दिया। नगर पंचायत करसोग में अध्यक्ष का पद महिला आरक्षित के लिए रिजर्व है। मात्र ममेल वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण अध्यक्ष की दौड़ से पहले ही सभी पार्षद बाहर हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए सभी पार्षदों के बीच सही तालमेल न होने के कारण यह सीट भी खाली रह गई। वर्तमान में नगर पंचायत करसोग में 5 पार्षदों में से 2 कांग्रेस और 3 पार्षद भाजपा समर्थित हैं। नगर पंचायत करसोग का कार्यभार एसडीएम करसोग के पास ही है।