{"_id":"5a2ebd5a4f1c1ba7678c0ed0","slug":"71513012570-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रैश बैरियर होते तो बच जाती छह जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रैश बैरियर होते तो बच जाती छह जिंदगियां
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 21 पर कांगू के समीप यदि क्रै शबैरियर लगा होता तो शायद छह लोगों को जिंदगी से हाथ नहीं धोना पड़ता। सोमवार को कांगू के समीप हुए दर्दनाक हादसे में एनएच अॅथारिटी की चूक छह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई है। एनएच पर जहां बारातियों से भरा टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में लुढ़का वहां पर गत कई सालों से डंगा धंसा हुआ था। जिसके स्थान पर लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में नए डंगे का लाखों रुपये खर्च कर निर्माण तो कर दिया, लेकिन वहां पर न तो क्रैश बैरियर लगाए और न ही पैरापिट का निर्माण किया गया था। सोमवार को जब बाइक सवार को बचाते समय जब ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई तो सीधे डंगे की ओर चला गई। जहां पर कोई भी रोक न होने के कारण ट्रैवलर करीब 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
मामले की होगी जांच : एसडीएम
एसडीएम सुंदरनगर देवा श्वेता बानिक ने बताया प्रशासन ने हादसे के कारणों की रिपोर्ट तलब की है। इसमें अगर लोनिवि अथवा एनएच अॅथारिटी की ओर से भी कोई भी लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मामले की होगी जांच : एसडीएम
एसडीएम सुंदरनगर देवा श्वेता बानिक ने बताया प्रशासन ने हादसे के कारणों की रिपोर्ट तलब की है। इसमें अगर लोनिवि अथवा एनएच अॅथारिटी की ओर से भी कोई भी लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन