फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सब्जियों के दामों में आए उछाल से बिगड़ा बजट

सब्जियों के दामों में आए उछाल से बिगड़ा बजट

Mon, 13 Nov 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में आए उछाल से बिगड़ा बजट
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। एक तो इंद्र देव की बेरुखी, ऊपर से आसमान छूती महंगाई से आम लोग परेशान हैं। प्याज और टमाटर के दामों में आए उछाल से यह गरीबों की थाली से दूर होते जा रहे हैं। बारिश न होने के कारण किसानों के घरों में उगने वाली नकदी फसलें भी बिना पानी के खराब हो रही हैं और बाजार में प्याज, टमाटर, गाजर, बैंगन, गोभी, मटर आदि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब लोग इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। बाजार में इनके दामों की बात करें तो टमाटर 60 से 70 रुपये प्रति किलो, प्याज 40 से 50, मटर 70 से 75, फूल गोभी 25, बैंगन 25, गाजर 35 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। लोगों में बसंत सिंह, कपूर चंद, कश्मीर सिंह, ठाकर दास, प्रमिला देवी, कांता देवी, रेखा देवी, सीता देवी, विमला देवी, प्रभी देवी, प्रवीण कुमार, गायत्री दत, दलीप सिंह, सेवक राम, नरपत, रामलाल, श्यामलाल आदि का कहना है कि बारिश न होने के कारण वह अपने खेतों में बिना पानी के सब्जियां तक नहीं बीज पा रहे हैं, वहीं बाजार में सब्जियों के दाम उनकी पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दालें पहले ही बहुत महंगी है और ऐसे में लोग हरी सब्जी खरीदकर गुजारा कर रहे थे, लेकिन अब हरी सब्जियां भी इतनी महंगी हो गई हैं कि गरीब लोग इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। इस बारे में धर्मपुर व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार सोनी का कहना है कि इस बार कुछ सब्जियों के दामों में उत्पादन कम होने और डिमांड अधिक होने के चलते उछाल आया है। इसके चलतेे ग्राहक प्याज और टमाटर से किनारा करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed