फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   70 percent lidar survey of Balh airport completed

बल्ह हवाई अड्डे का 70 फीसदी लिडार सर्वे पूरा

Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
70 percent lidar survey of Balh airport completed
मंडी। बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में सबसे अहम लिडार सर्वे शनिवार को सत्तर फीसदी पूरा कर लिया गया है। सर्वे कर रही एजेंसी वाप्कोस (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारत सरकार का उपक्रम) की टीम ने शनिवार को तीन घंटे की लंबी उड़ान में चिह्नित 320 स्क्वेयर किलोमीटर में 70 फीसदी क्षेत्र का सर्वे पूरा किया।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण सर्वे दोपहर बाद बंद करना पड़ा। यदि मौसम साफ रहा तो रविवार को तीस फीसदी सर्वे भी पूरा कर लिया जाएगा। इस सर्वे की रिपोर्ट राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को जाएगी। इसके बाद अन्य सर्वे की औपचारिकताएं को पूरा करने की बात आगे बढ़ेगी। इसमें एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली तमाम बाधाओं को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें रनवे, टेक ऑफ, लैडिंग आदि शामिल हैं। इस तकनीक की मदद से कॉरिडोर की लंबाई, चौड़ाई, अलाइनमेंट, स्टेशन, डिपो, जमीन की जरूरत का सटीक खाका तैयार होता है। इससे प्रोजेक्ट डिजाइन करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में अहम एरियल लिडार प्रगति पर है। इसमें स्थलाकृति का पता लगाया जाता है और प्रमुख बाधाओं को चिह्नित किया जाता है। ग्राउंड कंट्रोल सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है। यह सर्वेक्षण वाप्कोस लिमिटेड कर रही है।

-रवि प्रकाश गुप्ता, परियोजना प्रभारी, वाप्कोस
...
शनिवार को तीन घंटे तक संबंधित कंपनी ने हवाई उड़ान भरी है। संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि 70 फीसदी सर्वे पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण प्रशासन हर तरह की मदद को तैयार है।
-अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed