{"_id":"685e81af8fdccf471e0454f3","slug":"65-candidates-of-iti-jogindernagar-got-employment-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160524-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई जोगिंद्रनगर के 65 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई जोगिंद्रनगर के 65 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। एक निजी कंपनी ने विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की तकनीकी योग्यता, व्यावसायिक दक्षता एवं व्यावहारिक कौशल का गहन मूल्यांकन किया। इसके उपरांत 65 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 45 छात्र एवं 20 छात्राएं शामिल हैं। इन प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 13,500 से 18,000 रुपये तक का वेतन एवं कंपनी की ओर से अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव के समापन पर कंपनी के एचआर प्रमुख अनिल पटियाल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। संस्थान की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने कहा कि आईटीआई जोगिंद्रनगर के प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। संवाद