फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   45 साल बाद देव बाला कामेश्वर सायरी के चारों मोहरे सोने में बदले

45 साल बाद देव बाला कामेश्वर सायरी के चारों मोहरे सोने में बदले

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
45 साल बाद देव बाला कामेश्वर सायरी के चारों मोहरे सोने में बदले
मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत मझवाड़ में देव बाला कामेश्वर सायरी के नव निर्मित स्वर्ण मोहरों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को आयोजित किया। अनुष्ठान में 16 देवी-देवताओं ने भाग लिया। साथ ही 4 हारियों के श्रद्धालुओं ने देवता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देव बाला कामेश्वर सायरी देवता समिति के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि लगभग 45 वर्षों के बाद देवता के मोहरों को विधि पूर्वक बदला गया है। अब देवता के चारों मोहरे सोने के बनाए गए हैं और साथ ही देवरथ को उठाने वाली आगलियों को चांदी चढ़ाया गया है। इससे अब देव बाला कामेश्वर के रथ की शोभा और भी बढ़ गई है। रणजीत ने बताया कि यह सब श्रद्धालुओं और हार के लोगों के आपसी सहयोग से हुआ है। इसके साथ ही देव वाणी के अनुसार यह भविष्यवाणी की गई है कि आने भविष्य में वही लोग सुख शांति से रहेंगे जो मानवता और देव समाज से निरंतर जुड़ाव रखेंगे। इस मौके पर देवता समिति के उपप्रधान ओम प्रकाश, सचिव जितेंद्र कुमार व समस्त सदस्य व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। आने वाली 4 मार्च को देव बाला कामेश्वर सायरी इलाके के अन्य देवताओं संग अपने लाव लश्कर के साथ मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के लिए रवाना होंगे व मेले की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed