फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम की धर्मपत्नी साधना ठाकुर ने पड्डल में साधा एयरगन से निशाना

सीएम की धर्मपत्नी साधना ठाकुर ने पड्डल में साधा एयरगन से निशाना

Sun, 18 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सीएम की धर्मपत्नी साधना ठाकुर ने पड्डल में साधा एयरगन से निशाना
सीएम की धर्मपत्नी साधना ठाकुर ने
विज्ञापन

पड्डल में एयरगन से साधा निशाना
रेडक्रॉस के मेले का शुभारंभ किया, स्त्री योजना की शुरुआत
सेरी से पड्डल तक निकली संबल रैली
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। पड्डल में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ रविवार को राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उन्होंने स्त्री अभियान की शुरुआत की। वहीं संबल पत्रिका का विमोचन किया और लाभार्थियों को श्रवण यंत्र बांटे। विभिन्न विभागों और अन्य संस्थाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए निशानेबाजी पर भी हाथ आजमाया। पहले उन्होंने सेरी मंच से संबल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सेरी मंच से होकर पड्डल पहुंची। इसमें वरिष्ठ नागरिकों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। एसपी गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा मौजूद रहे।

आईजीएमसी में प्रत्येक शनिवार को विशेष ओपीडी
डॉ. साधना ने कहा कि आईजीएमसी में प्रत्येक शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपीडी में एक विशेष कक्ष की स्थापना की गई है, ताकि बुजुर्गों को पंक्तियों में खड़े रहकर परेशानी न उठानी पड़े। उसी कक्ष में चिकित्सक उनके उपचार के लिए उपलब्ध होंगे। कहा कि भारत में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना वर्ष 1920 में हुई और इसकी शाखाएं सभी राज्यों में कार्य कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी रेडक्रॉस की 12 शाखाएं हैं। इस मौके पर बुजुर्गों के प्रति आदर सम्मान और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण का भाव मेले में जोड़ने की सराहना की।
विज्ञापन


नशा निवरण केंद्र और मोबाइल मेडिकल यूनिट जल्द : डीसी
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला में नशा निवारण केंद्र और मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध करवाए जाएंगे। रेडक्रॉस की गतिविधियां बढ़ाने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर यूथ विंग गठित किए जा रहे हैं। उन्होंने सोसायटी की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। गत वर्ष सोसायटी की ओर से 47 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाई गई और चिकित्सा उपकरणों पर छह लाख रुपये व्यय किए गए। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पांच लाख रुपये एकत्र कर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed