{"_id":"5b9008b2867a55013c439fcd","slug":"61536166066-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंदिरों की सुरक्षा पर सवाल
पुलिस लापरवाह या मंदिर कमेटियां कसूरवार
एक माह में तीन मंदिरों में चोरी, पुलिस खाली
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। जिले के लाखों लोगों की आस्था का गढ़ सराज और नाचन के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से देव समाज परेशान है। आराध्य देव कमरूनाग के बेटे लटोगली देव के मंदिर में चोरी की वारदात ने फिर मंदिरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक माह में एक के बाद एक तीन मंदिरों में चोरी से कई सवाल उठ रहे हैं। मंदिरों में चौकसी को लेकर पुलिस का रवैया लापरवाह है या मंदिर कमेटियों के सुरक्षा के इंतजाम ढीले हैं। यह मंथन का विषय बन चुका है। यदि समय रहते पुलिस ने देव समाज के साथ मिलकर मंदिरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का खाका नहीं खींचा तो एतिहासिक मंदिरों के लिए खतरा बना रहेगा और लोगों की स्थानीय देवताओं के प्रति गहरी आस्था को भी ठेस पहुंचती रहेगी। वहीं, देव माहूंनाग तरौर और थाची स्थित देव बिट्ठू नारायण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर खुलेआम घूूम रहे हैं। पुलिस शातिरों के गिरेबान तक नहीं पहुंची है।
स्थानीय मंदिर कमेटियों से हो बैठकें : शिवपाल
सर्वदेवता कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने मंडी जिले की सभी मंदिर कमेटियों से आग्रह किया है कि जिन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं, उन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। वहीं, पुलिस से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय मंदिर कमेटियों से बैठक करके मंदिरों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था बेहतर करने का आग्रह किया है।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त : एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि कई ऐसे मंदिर हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है। मामला ध्यान में है। पुलिस मंदिरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय मंदिर कमेटियों से मिलकर कार्य करेगी और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।