फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रधान चुने लेखराज

एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रधान चुने लेखराज

Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रधान चुने लेखराज

मंडी। एनपीएस सदर ब्लॉक इकाई के चुनाव एनजीओ भवन भ्यूली में चुनाव अधिकारी टेकचंद और भिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान एनपीएस के जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। चुनाव प्रक्रिया में लेखराज लोनिवि को प्रधान चुना गया। महासचिव महेश कुमार शिक्षा विभाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश राणा उपायुक्त कार्यालय मंडी, मुख्य सलाहकार गुण प्रकाश सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, उपप्रधान रामलाल डीआरडीए, बिहारी लाल सचिव विद्युत बोर्ड चुने गए। महिला विंग सदर इकाई की प्रधान सुमिता वन विभाग तथा ममता महासचिव लोनिवि को चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक ने कार्यकारिणी के विस्तार के लिए नवनियुक्त प्रधान और महासचिव को शक्तियां प्रदान कीं। इस मौके पर प्रधान प्रदीप ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि भारत सरकार की ओर से 2009 की नोटिफिकेशन के अनुसार जो लाभ भारत सरकार के कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं, वह प्रदेश कर्मचारियों को दिए जाएं। कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारी महासंघ को वार्ता के लिए बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। जिन ब्लॉकों में कार्यकारिणी बनी है उनका भी पुनर्गठन किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता सरन लाल, सत्यपाल, दिनेश, उदय भारद्वाज, टेकचंद, प्रधान भिंदर सिंह, चंचल ठाकुर, अमृता, शकुंतला, मनु, रितु सैनी, लता गुप्ता, दिनेश कपूर, विजय राणा, मुरारी लाल, नसीब सिंह हितेश परमार, दिलीप इत्यादि लगभग 100 कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed