{"_id":"5ae71d294f1c1b62098b7620","slug":"61525095721-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के लिए ऊर्जा मंत्री ने घोघरधार जाकर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के लिए ऊर्जा मंत्री ने घोघरधार जाकर लिया जायजा
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। जिला मंडी के द्रंग क्षेत्र के घोघरधार की पहाड़ी में हवाई पट्टी बनने की संभावनाएं प्रबल होती दिखाई दे रही हैं। बल्ह क्षेत्र के बाद द्रंग के घोघरधार में उपयुक्त स्थान होने के चलते इस पहाड़ी पर हवाई पट्टी को स्थापित करने को लेकर प्रदेश सरकार ने कवायद तेज कर दी है। जिला में हवाई पट्टी को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी भारत सरकार के विमानन विभाग से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर वरिष्ठ मंत्री अनिल शर्मा और द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घोघरधार की वादियों का जायजा लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने घोघरधार की पहाड़ी पर बासाधार से लेकर हुल्लूधार, सेगलढूहगधार, गरलोग, सजौन, चुराणीबाईं, डायनापार्क स्थान का दौरा किया। लगभग 10 किलो मीटर के दायरे में घोघरधार में हवाई पट्टी को स्थापित करने के लिए जिले में उपयुक्त स्थान होने की यहां प्रबल संभावनाएं मंत्री और विधायक ने जताई। दोनों नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से सात मई को केंद्रीय टीम घोघधार का सर्वेंक्षण करने आ रही है। प्रशासनिक टीम केंद्रीय टीम का यहां पहुंचने पर उनका स्वागत करे और केंद्रीय टीम का सर्वेक्षण में सहयोग करें, ताकि योजना के प्रारूप को प्रदेश सरकार शीघ्र सिरे चढ़ाया जा सके। इस दौरान अधिशाषी अभियंता लोनिवि मंडी नंबर वन एके गुप्ता, तहसीलदार पधर लेख राज शर्मा, कानूनगो बलदेव ठाकुर, ग्रामीण राजस्व अधिकारी सतीष चंद भाटिया, भाजपा महामंत्री दलीप कुमार, तरयांबली पंचायत के प्रधान दीनानाथ ठाकुर, पूर्व सचिव युवा जिला भाजपा जय सिंह राणा, पवन शर्मा, कमल किशोर वैद्य, जीवन लाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस दौरान मंत्री अनिल शर्मा और विधायक जवाहर ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन