फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रशासन ने पड्डल मैदान से हटाए व्यापारी

प्रशासन ने पड्डल मैदान से हटाए व्यापारी

Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने पड्डल मैदान से हटाए व्यापारी
पड्डल मैदान से उठाई गइ डोम की छत और सामान समेटते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में सजी दुकानें तय तिथि तक नहीं हटाए जाने पर सोमवार को प्रशासन ने व्यापारियों को खुद हटाने की मुहिम छेड़ दी। इस दौरान प्रशासन के साथ पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों ने व्यापारियों को मैदान खाली करने के लिए अभियान चलाया। कुछ व्यापारियों ने जहां स्वयं ही अपनी दुकानें हटा लीं, वहीं जो व्यापारी बार-बार बोलने के बावजूद दुकानें नहीं हटा रहे थे, प्रशासन को स्वयं उन्हें वहां से हटाना पड़ा। गौरतलब है कि प्रशासन ने व्यापारियों को मैदान दस मार्च तक खाली करने के आदेश दिए थे। लेकिन, अब तक व्यापारी वहीं पर दुकानें लगाए हुए थे। पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को देखकर अधिकतर व्यापारी स्वयं ही अपने सामान को समेटते हुए दिखाई दिए। शाम तक आधे से अधिक व्यापारियों ने यहां से अपनी दुकानें समेट ली थीं। वहीं, पूरा दिन यहां पर प्रशासन मैदान को खाली करवाने के लिए गंभीर दिखाई दिया। हालांकि, प्रशासन की पूरी कोशिश है कि वह मंगलवार तक मैदान को पूरी तरह से खाली करवा देगा। उधर, एसडीएम सदर मदन कुमार ने बताया कि तहसीलदार की अगुवाई में प्रशासन की टीम पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों ने पड्डल मैदान में कार्रवाई की है। अधिकतर डोम को खाली करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर व्यापारी स्वयं सामान लेकर यहां से चले गए हैं और जो नहीं मान रहे हैं, उन्हें प्रशासन ने स्वयं हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed