फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्ति

भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्ति

Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्ति
अमर उजाला टीम
विज्ञापन

मंडी। जिले के उपमंडल सुंदनगर के निहरी में चल रहे मूल माहूंनाग मेले के दौरान भूस्खलन होने से दो व्यक्ति चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार रविवार को बारिश के कारण निहरी में मेला परिसर के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ जिससे मेले में आए दो व्यापारी मैहलू निवासी दुकानदार मुनी लाल व मोहन लाल घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला और उपचार के लिए निहरी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही मूल माहूंनाग देवता कमेटी प्रधान कामेश्वर अपनी टीम के साथ मेला परिसर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कमेटी की तरफ से घायलों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। तहसीलदार निहरी जेसी शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर स्थानीय लोगों व व्यापारियों की मदद से घायलों को शीघ्र निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं करसोग-रामपुर सड़क पर कोटलू के समीप पहाड़ी दरकने से सड़क आठ घंटे तक बाधित रही। जिससे सैकड़ों वाहन व बसें आठ घंटे तक सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। यहां पर बस यात्री व वाहन चालक अपने स्तर पर ही पत्थरों को सड़क से हटाते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग भी सुबह चार बजे ही अस्थायी पुल के बहने से बाधित हो गया। जो देर शाम तक बहाल नहीं हो पाया है। वहीं, क्षेत्र की टिहरी पंचायत के मरोगी में ल्हासे गिरने से यातायात बाधित हुआ है। हालांकि, इसे दोपहर बाद बहाल कर दिया गया है। वहीं, कटौला के संदोहा में बारिश का पानी खेतों में घुस गया है। जिससे नकदी फसलें भी तबाह हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छह बजे के करीब करसोग क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते करसोग-रामपुर सड़क कोटलु के पास पहाड़ी दरकने से करीब आठ घंटों तक बाधित रहा। वहीं, करसोग से रामपुर, सराहन, नांज व रामपुर से करसोग आने वाले सभी वाहन, दजर्नों बसें आठ घंटे तक जाम में फंसी रहीं। करीब एक बजे सड़क बहाल हो पाई। उधर विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप भारद्वाज व सहायक अभियंता करसोग आरएल चौहान ने कहा कि दोपहर बाद तक करसोग रामपुर सड़क पर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। वही सेरी और कतांडा संपर्क मार्ग भी ल्हासे गिरने से बाधित हुआ जिसे बहाल कर दिया गया है। एसडीएम सदर पूजा चौहान ने कहा कि विभाग यहां पर सड़क को बहाल करने में जुटा है। सड़क जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। यहां पर कंपनी को पुल के शीघ्र निर्माण के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बना रही कंपनी को दस दिन का अल्टीमेटम : विभाग
कटौला क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग एसडीओ सुनील महेंद्र ने कहा कि देर रात तक सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारी कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर पुल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी को दस दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस पुल के निर्माण में जुटी कंपनी को निर्माण के लिए मिला समय लगभग खत्म हो गया है। कंपनी की देरी के चलते यहां पर दिक्कतें पेश आ रही हैं।

आपदा प्रबंधन के दावे मॉक ड्रिल तक सीमित : यात्री
मार्ग अवरुद्ध होने पर फंसे यात्रियों धमेेंद्र शर्मा, देव राज, राम सरण, आरके चौहान, प्रोमिला देवी, कर्ण शर्मा, यादेश कुमार, गिरजा नंद, केवल कुमार ने कहा कि सड़क सुबह करीब छह बजे से बंद हैै। विभाग को इस बारे में सूचित किया लेकिन, विभाग के कर्मचारी 11 बजे मौके पर पहुंचे। जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग के आपदा प्रबंधन के दावे महज मॉक ड्रिल तक ही सीमित हैं।


कटौला क्षेत्र में खेतों में घुसा पानी, पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त
कटौला क्षेत्र के सदोआ गांव में भारी बारिश के चलते नालों का पानी किसानों के खेतों में घुस गया है। इससे मक्की व अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सदोआ गांव के किसान दिनेश कुमार, टेक चंद, दुर्ग राम, मणि राम, मस्तराम की शिमला मिर्च, मक्की व टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कटौला में पेयजल सप्लाई भी ठप पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed