फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कार्यकर्ताओं के दम पर नवीं पारी को बनाएंगे यादगार:कौल सिंह

कार्यकर्ताओं के दम पर नवीं पारी को बनाएंगे यादगार:कौल सिंह

Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के दम पर नवीं पारी को बनाएंगे यादगार:कौल सिंह
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर वह विधानसभा चुनाव में अपनी नवीं पारी को यादगार बनाएंगे। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एक समान तरजीह दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को वन विश्राम गृह द्रंग में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी राजनीति का मकसद है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों को प्रभावित करने के लिए जवाहर ठाकुर कई बार बयानबाजी कर चुके हैं लेकिन, जनता विकास विरोधी ऐसे लोगों को कई बार मुंहतोड़ जवाब दे चुकी है। कौल सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि द्रंग से पार्टी के एक पदाधिकारी भी टिकट की मांग कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें मालूम होना चाहिए कि टिकट किसका है। इसके आगे उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर और प्रेम सिंह यादव ने कौल सिंह ठाकुर को स्मृति चिन्ह और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। द्रंग कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया, केहर सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शंकर ठाकुर, धर्मेंद्र चंद्रमणी, ओम प्रकाश ठाकुर, हीरा लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। द्रंग कांग्रेस के सम्मेलन में अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर की अगुवाई में डेढ़ दर्जन लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों का स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने हार पहनाकर स्वागत किया। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत तरस्वाण के गांव धर्मेहड़ से रामलोक, सुरेश कुमार, तुलसी राम, प्रेम सिंह, जोगिंद्र, राकेश कुमार, भीम सिंह, सुरेश कुमार, दुर्गा सिंह, मनोहर लाल, संजय कुमार, ओम चंद, अजय कुमार, रवि ठाकुर, बाला गुड्डी, ग्राम पंचायत शिवाबदार से प्रकाशो देवी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed