फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   60 rupees will be charged for dental x-ray in Civil Hospital Sundar Nagar

Mandi News: सिविल अस्पताल सुंदरनगर में दंत एक्सरे के लिए लगेगा 60 रुपये शुल्क

Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
60 rupees will be charged for dental x-ray in Civil Hospital Sundar Nagar
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में अब डेंटल एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। काफी अरसे से बंद पड़ी सुविधा को सिविल अस्पताल ने फिर शुरू कर दिया है। हालांकि पहले एक्सरे दंत विभाग में होते थे, लेकिन अब आम एक्सरे के तकनीशियन दंत एक्सरे करेंगे। सिविल अस्पताल की तरफ से सामान्य एक्सरे के साथ एक अलग कैबिन बनाकर दंत एक्सरे शुरू कर दिए हैं। इसकी एवज में मरीज को 60 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

सामान्य एक्सरे करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा जबकि दंत एक्सरे का शुल्क लगेगा। इस बात को लेकर जनता में रोष है। तीमारदार राजेश, जोगिंद्र, जय प्रकाश, सीमा देवी ने बताया कि जब एक्सरे के पैसे नहीं लिए जा रहे हैं तो फिर दंत एक्सरे का शुल्क क्यों वसूला जा रहा है। दंत मरीजों को एक्सरे के लिए 60 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसे लेकर अस्पताल का तर्क है कि यह शुल्क सरकार के निर्देश पर तय किया गया है। इससे पहले अल्ट्रासाउंड और ईसीजी पर भी शुल्क लगाया हुआ है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ डाॅ. चमन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में डेंटल एक्सरे सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए मरीजों को 60 रुपये चुकाने होंगे। अन्य एक्सरे के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले डेंटल एक्सरे दंत विभाग स्वयं करता था। अब नई अधिसूचना के आने के बाद सामान्य एक्सरे के तकनीशियन की डेंटल एक्सरे करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed