फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   60% excavation of Mandi bypass tunnels completed; project to be ready by September 2027.

Mandi News: मंडी बाईपास टनलों की 60 फीसदी खोदाई पूरी, सितंबर 2027 तक तैयार होगा प्रोजेक्ट

Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
60% excavation of Mandi bypass tunnels completed; project to be ready by September 2027.
बिजनी टनल का फेस। स्त्रोत : जागरूक पाठक
3.5 किलोमीटर लंबी दो टनलों का निर्माण जारी, मार्च 2025 में शुरू हुआ था काम
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा पर कंपनी प्रबंधन ने किया हवन-पूजन, प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने की मांगी कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के बीच से गुजरने वाले यातायात को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही दो टनलों की खोदाई का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इन दोनों टनलों का निर्माण सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टनल निर्माण का कार्य भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिजनी में टनल निर्माण स्थल पर कंपनी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। कंपनी के जीएम आरसीएस रावत ने अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों के साथ हवन-पूजन में भाग लिया। इसके बाद पूर्णाहुति डालकर भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई। इस दौरान परियोजना के सुरक्षित और समय पर पूरा होने की कामना की गई।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में जीएम आरसीएस रावत ने बताया कि एनएचएआई की इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू किया गया था। अब तक टनलों की खोदाई का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। कंपनी प्रबंधन की ओर से तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मंडी शहर के यातायात को मिलेगा बाईपास
टनलों के तैयार होने के बाद पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन मंडी शहर के भीतर से गुजरे बिना बाईपास से आगे निकल सकेंगे। खासकर पठानकोट की ओर से कुल्लू-मनाली जाने वाले और कुल्लू-मनाली की तरफ से आने वाले वाहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे मंडी शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होने और वाहन चालकों के सफर में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed