{"_id":"6ac1439075f525467c0d290c","slug":"59-year-old-woman-jumps-into-canal-in-dayargi-rescued-by-locals-mandi-news-c-90-1-ssml1045-216189-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दयारगी में नहर में कूदी 59 वर्षीय महिला, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दयारगी में नहर में कूदी 59 वर्षीय महिला, लोगों ने बचाया
विज्ञापन
मायके में पिता का श्राद्ध होने के चलते घर से निकली थी महिला
चिकित्सकों ने बयान देने में बताया असमर्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दयारगी में शनिवार को 59 वर्षीय महिला ने नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूब रही महिला को स्थानीय लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान बल्ह क्षेत्र के ककड़ई गांव निवासी गंगी देवी पत्नी कृष्ण चंद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सुंदरनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्साधिकारी ने फिलहाल उसे बयान देने के लिए अयोग्य बताया है।
पुलिस के अनुसार महिला के पति कृष्ण चंद ने बताया कि गंगी देवी सुबह करीब आठ बजे मायके जाने के लिए घर से निकली थी। उसके मायके में पिता का श्राद्ध था। करीब 10 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गंगी देवी दयारगी में नहर के पानी में डूब रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया।
कृष्ण चंद ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है और वह मानसिक रूप से ठीक नहीं रहती। उन्होंने किसी व्यक्ति पर महिला को नहर में छलांग लगाने के लिए उकसाने का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस के अनुसार महिला के बयान देने योग्य होने पर घटना की आगे तस्दीक की जाएगी। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि महिला को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। मामले में जांच जारी है।