फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   55 students from five zones showcased their talent

Mandi News: पांच जोन के 55 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Oct 2026 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
55 students from five zones showcased their talent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी के प्रांगण में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले के पांच जोन से आए 55 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला, संस्कृति और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुनील ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को बढ़ावा देने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेशक गुणवत्ता एवं नियंत्रण तथा जिला परियोजना अधिकारी मीना राठौर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। डाइट मंडी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। कला एवं रंगोत्सव की जिला समन्वयक सोनिका ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारना और उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed