{"_id":"61ed970c03eeb53211727868","slug":"54-roads-closed-due-to-snowfall-and-rain-in-the-district-mandi-news-sml397551121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले में बर्फबारी और बारिश से 54 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले में बर्फबारी और बारिश से 54 सड़कें बंद
विज्ञापन
मंडी के तहत सराजघाटी के देवी दहड़ में ताजा भारी बर्फबारी का मनमोहक दृश्य
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। मौसम के एक बार फिर करवट लेते ही सराज और नाचन की चोटियाें ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
जिले में बर्फबारी और बारिश से 54 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं करसोग और गोहर में 19 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई पंचायतों में बिजली गुल हो गई है। मौसम के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सराज में हिमपात के कारण 44 सड़कें बंद हो गई हैं। जिले के शिकारी देवी, कमरुनाग, तुंगासीगढ़, नारायणगढ़, कलहणी, रायगढ़, जंजैहली, मगरूगला, भुलाह, थाची, शैटाधार, शिल्हीबागी, गाड़ागुशैण, थुनाग, देवीदड़, जहल, सरोआ समेत क्षेत्र के अन्य ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से सराबोर हो गए हैं।
पहाड़ों में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बर्फबारी से शीतलहर तेज हो गई है। इसके चलते लोग घरों में ही दुबक गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित है। उन्होंने कहा है कि अगले दिनों तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में कोई भी पर्यटक तथा ग्रामीण ऊंचाई वाले ऐसे क्षेत्रों में न जाए जहां जोखिम पैदा हो जाए। बर्फबारी से उत्पन्न समस्याओं को कम करने के लिए विभागों को मुस्तैद होने के आदेश दे दिए हैं।
इन सड़कों पर आवाजाही रुकी
क्षेत्र में बर्फबारी के कारण जंजैहली-मगरूगला, जंजैहली-शिकारी माता, जंजैहली-सनारली, शंकरदेहरा, खौली-रेषन, लंबाथाच-चिऊणी चेत, शैटाधार, थाची-डिडर, थाची-देयोर, थाची-बिजाहर, नारायण गलु- शैटाधार, बाली-थाची, सुधराणी-थाटा, टिक्की-शैटाधार, लंबाथाच-शिल्हीबागी कल्हनी, मंडी- चैल जंजैहली, कटयांदी- तांदी थुनाग, बगस्याड़- थुनाग वाया रैनगलु, गोहर-कांडा, गाड़ागुशैण-टपनाली, बिलागाड़-मगरूगला वाया जनेहड़, ठेन्सर, गागन, मेहच-देयोरी, राणाबाग-बिहणी सेरी, जोगनीधार-बहलीधार, टपनाली-खौली, बिलागाड़-मगरूगला, छतरी गाड़ागुशैणी, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, छतरी-थाच, थाची-बिजाहर, थाटा-समलवास, थाटा-रांगचा, थाची-डवोड, शिल्हीबागी-देयोल जैंशला, डीपीएफ-पारला मंडव, भथा-गधिमन, कटयान्दी-तांदी थुनाग, बगस्याड़-थुनाग वाया रैनगलु, थुनाग-बन्याड, थुनाग-केल्टी जैंशला, सड़क आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग मंडल जंजैहली के अधिकारी बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
पराशर में चार फीट तक बर्फबारी
पराशर में आने को अगर कोई प्लान बना रहा है तो उनसे आग्रह है कि वह अभी न आएं। पराशर में करीब चार फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।
ऐसे में लोगों का आना खतरनाक साबित हो सकता है। पराशर मंदिर के पुजारी तीर्थराज ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि इन दिनों अधिक बर्फबारी हो चुकी है। संकट मोल नालेते हुए अभी मंदिर की तरफ ना आएं।
बर्फबारी और बारिश से सराज क्षेत्र के आठ रूट बंद
जिले में बारिश और बर्फबारी से सराज क्षेत्र को मंडी से जाने वाले आठ रूट बंद रहे। इनमें मंडी- माहूनाग, स्यांज-शिमला, धर्मशाला-ज्यूरी, मंडी-छतरी, मंडी-डोंचू, मंडी-भूलाह, हणोगी-बांधी, शिमला-जंजैहली रूट शामिल हैं।

मंडी के तहत सराजघाटी के देवी दहड़ में पड़ी ताजा भारी बर्फबारी का मनमोहक दृश्य- फोटो : Mandi

मंडी के तहत लगातार दो दिनों से हो रही हो रही भारी बारिश के दौरान धुंध की आगोश में जोगिंद्रनगर का मन- फोटो : Mandi

पराशर मंदिर में हुई बर्फबारी के बाद सफेद जमी हुई झील- फोटो : Mandi

मंडी के तहत जंजैहली ताजा बर्फ़बारी- फोटो : Mandi

मंडी के तहत सराज घाटी में पड़ी ताजा बर्फबारी का दृश्य- फोटो : Mandi

मंडी के तहत थुनाग में ताजा बर्फबारी- फोटो : Mandi

मंडी के तहत भुलाह में ताजा बर्फ़बारी- फोटो : Mandi