फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   15 दिनों से पानी को तरसे लोहरड़ा पारगी के ग्रामीण

15 दिनों से पानी को तरसे लोहरड़ा पारगी के ग्रामीण

Wed, 08 May 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 दिनों से पानी को तरसे लोहरड़ा पारगी के ग्रामीण
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा की पंचायत समैला के गांव लोहरड़ा पारगी के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 दिनों से नलों में बहुत ही कम पानी आ रहा है। इससे लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लोगों को बावड़ियों से पानी लाना पड़ रहा है। मंगलवार और बुधवार को नलों से एक बूंद भी नहीं टपकी। विभाग की इस कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों सोहनलाल, हेमराज, पवन शर्मा जगदीश चंद सहित अन्य ने बताया कि उन्हें लगभग 15 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। अगर शीघ्र ही हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा। उधर, सहायक अभियंता आईपीएच बलद्वाड़ा कमल कुमार ने बताया कि समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। मंगलवार को मोटर चलाने की किसकी ड्यूटी थी, इस बारे में भी कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed