{"_id":"5cb2179ebdec22145e482f51","slug":"51555175326-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूरों ने आग के चारों ओर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूरों ने आग के चारों ओर किया नृत्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। सुनारू में देव मार्कंडेय ऋषि का होम शनिवार को मनाया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कारकारिंदों ने सर्वप्रथम देवता को फूूलों की मालाओं से सजाया और पूजा-अर्चना के साथ देव कार्य शुरू किया। भक्तों ने देवता के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं और देवता ने गूर के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके साथ देवता के ऐतिहासिक मंदिर में देवलुओं ने पूरी रात नाटी का आयोजन किया। देवता के गूरों ने अग्नि के चारों ओर नृत्य किया।
...
क्या है सुनारू होम
देवता के गूर जय देव और धनदेव, पुजारी टेक सिंह ने बताया कि होम साल में मनाया जाता है। इस होम में कुल्लू, मंडी के सैकड़ों श्रद्धालु शिरकत करते हैं। मान्यता है कि होम में जिन भक्तों को कोई रोग, शरीर में दर्द और भूतप्रेत सहित अन्य समस्या है तो देवता उन्हें अपने विधि विधान से दूर करते हैं। होम में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत या समस्या लेकर आता है तो देवता उसे खाली हाथ नहीं लौटाते हैं।
........
अग्नि के चारों और गूरों ने किया नृत्य
होम में देवता के ऐतिहासिक मंदिर में गूरों ने अग्नि के चारों ओर नृत्य किया। इसके साथ ही देवलुओं ने भी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पूरी रात नाटी का आयोजन किया। इसके साथ ही देवता ने गूरों के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भविष्यवाणी की।
विज्ञापन
000