{"_id":"5c6c3a41bdec22738c0f2424","slug":"51550596673-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधोल में बनेंगे पांच नए पुल : महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधोल में बनेंगे पांच नए पुल : महेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/धर्मपुर। संधोल क्षेत्र में पांच नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 33.72 करोड़ खर्च होंगे, वहीं पुलों के निर्माण से हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा। यह बात सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कही। वह मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमूला, संधोल सहित अन्य पंचायतों में जनसंपर्क अभियान में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत जमूला में रास्तों के निर्माण के लिए तीन लाख 75 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोहर महिला मंडल भवन तक सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने महिला मंडल छेड़ा, सकलानी बस्ती, चमयाल बस्ती, महिला मंडल सोहर, बाजार चौक, हटनाला तथा महिला मंडल भुलई को 25-25 हजार रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। क्षेत्र में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने सहित अन्य विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे है।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कश्मीर सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ, ग्राम पंचायत नेरी की प्रधान अंजना कुमारी, उपप्रधान शेष राम, ग्राम पंचायत सोहर के उपप्रधान प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत संधोल की प्रधान कुमकुम लखरवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपुर खंड के उपाध्यक्ष जौकीराम भाटिया, भाजयुमो धर्मपुर के सलाहकार दिनेश कुमार मौजूद रहे।
...
सड़क सुविधा पर दी जाएगी तरजीह
मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि संधोल क्षेत्र में सड़क सुविधा की स्थिति को बेहतर करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यहां खड्डों और नालों की अधिकता के चलते विशेषतौर पर बरसात के दिनों में आवागमन में काफी कठिनाई रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पांच नए पुलों के निर्माण किया जाएगा। इससे हमीरपुर जिला के साथ भी इस क्षेत्र के सड़क संपर्क और बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
...
पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन
पेयजल की समुचित आपूर्ति के लिए कई नई योजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में जल भंडारण व नदियों के तटीयकरण पर लगभग साढ़े 14 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नदी-नालों के तटीयकरण के लिए लगभग 4850 करोड़ रुपये की एक परियोजना स्वीकृत की गई है।
000