{"_id":"5bf2fab9bdec22697d28bed2","slug":"51542650553-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और निजी बसों में जोरदार टक्कर, पांच गंभीर जोनल अस्पताल में भर्ती, कई सवारियों को चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और निजी बसों में जोरदार टक्कर, पांच गंभीर जोनल अस्पताल में भर्ती, कई सवारियों को चोटें
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में टक्कर; पांच घायल, एक घंटा बंद रहा मनाली एनएच
डयोढ़ के पास हादसा, घायल जोनल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर सोमवार दोपहर को डयोढ़ स्थित रीजनल आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप सरकारी और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें पांच सवारों को गंभीर चोटें आई है, जबकि कई सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ पौने घंटा तक जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर साढ़े तीन-चार बजे के करीब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रिकांगपिओ जा रही थी। वहीं, निजी बस न्यू प्रेम सर्विस मनाली से मंडी की तरफ आ रही थी। दोनों वाहनों में डयोढ़ के पास आपस में टक्कर हो गई। टक्कर काफी जोरदार थी। बस में बैठी सवारियों में चीखो पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायलों को जोनल अस्पताल पहुंचाया। दोनों बसों में बैठी दर्जनों सवारियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। इस दौरान परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर एचआरटीसी और न्यू प्रेम की बस के बीच हुई है।
यह लोग गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायलों में दलीप सिंह पुत्र हिरदाराम गांव डाकघर बीर तहसील सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश उम्र 57 साल, नवनीत कुमार शिवराम गांव अलग डाकघर कोट तहसील कोटली, राजकुमार (30) पुत्र बलिराम गांव सतीश डाकघर रोपा तहसील सेंज जिला कुल्लू, सुदेश कुमार (54) सुपुत्र श्रीधर शर्मा गांव बटला डाकघर कंडी तहसील बड़ा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, चालक न्यू प्रेम बस, मनोज कुमार (38) पुत्र रणजीत सिंह गांव बो डाकघर कोटला तहसील निवाड़ी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश और परिचालक बस न्यू प्रेम शामिल हैं।