फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ढीम कटारू में टूरिस्ट कल्चर सेंटर का सपना होगा पूरा सूबे के पहले टूरिस्ट कलचर सेंटर के लिए साइट फाइनल

ढीम कटारू में टूरिस्ट कल्चर सेंटर का सपना होगा पूरा सूबे के पहले टूरिस्ट कलचर सेंटर के लिए साइट फाइनल

Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ढीम कटारू में टूरिस्ट कल्चर सेंटर का सपना होगा पूरा सूबे के पहले टूरिस्ट कलचर सेंटर के लिए साइट फाइनल
ढीम कटारू में बनेगा टूरिस्ट कल्चर सेंटर, सराज में पर्यटन को लगेंगे पंख
विज्ञापन

सूबे के पहले टूरिस्ट कलचर सेंटर के लिए साइट फाइनल, 20 करोड़ से होगा निर्माण
पर्यटन विभाग के नाम हुई चिह्नित जमीन, जल्द सीएम रखेंगे आधारशिला
सतीश ठाकुर
गोहर (मंडी)। सराज में पर्यटन को पंख लगाने की योजना का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। जंजैहली के ढीम कटारू में सूबे के पहले टूरिस्ट कल्चर सेंटर की साइट चिह्नित हो गई है। चयनित पांच बीघा जमीन को टूरिज्म विभाग ने अपने अधीन कर लिया है। वहीं, टूरिस्ट कल्चर सेंटर का ब्लू प्रिंट और ड्राइंग भी तैयार हो चुकी है। सीएम जल्द इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आधारशिला रख सकते हैं। इसके लिए जंजैहली प्रशासन और पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को हकीकत के पंख लगे तो न केवल घाटी में पर्यटन निखरेगा, बल्कि रोजगार के साधन भी मुहैया होंगे। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने ढीम कटारू में पर्यटन विभाग के नाम 5 बीघा जमीन होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएम जल्द इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने जंजैहली आएंगे।

यह होगा खास
ढीम कटारू गांव में बनने वाले टूरिस्ट कल्चर सेंटर से गांव को भी एक अलग पहचान मिलेगी। इस सेंटर में ओपन ऑडिटोरियम, कैफे, पार्किंग, सोविनियर शॉप, हट्स, शापिंग कांपलेक्स, हर्बल गार्डन और रोज गार्डन समेत पर्यटन गाइड सेंटर से लेकर सैलानियों से जुड़ी अनेक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय उत्पादों को मिलेगी पहचान
टूरिस्ट कल्चर सेंटर में सिराज घाटी के स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। शिकारी देवी, भुलाह और जंजैहली आने वाले पर्यटकों के लिए ढीम कटारू का टूरिस्ट कल्चर सेंटर आकर्षण का केंद्र होगा। सेंटर के निर्माण से विदेशी पर्यटक भी यहां खींचे चले आएंगे। गौरतलब है कि वन विभाग ने पर्यटकों को रिझाने के लिए सिराज क्षेत्र के दार्शनिक स्थलों में टेंट स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed