फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नगर निकायों में सीवरेज लाइन से जुड़े़ेगी आपके बाथरूम और किचन की पाइपें

नगर निकायों में सीवरेज लाइन से जुड़े़ेगी आपके बाथरूम और किचन की पाइपें

Wed, 18 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
 नगर निकायों में सीवरेज लाइन से जुड़े़ेगी आपके बाथरूम और किचन की पाइपें
मंडी। शहरों को शत-प्रतिशत सीवरेज सुविधा से जोड़ने में नाकाम प्रशासन जिले के प्रमुख शहरों में अब बाथरूम और रसोई के पानी को सीवरेज लाइन से जोड़ेगा। तर्क दिया जा रहा है कि इससे गलियों की खुली नालियों और सड़कों पर गंदा पानी नहीं बहेगा। मंडी शहर के समखेतर वार्ड से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद जिलाभर के नगर निकायों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इससे शहरों में स्वच्छता के नए मानक स्थापित होंगे। उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को जिला के सभी स्थानीय नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने की। गौरतलब है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को जरूरत के हिसाब से पानी ने मिलने कारण प्लांट सही से कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे अब शहरों में सीवरेज व्यवस्था में यह बड़ा बदलाव होने वाला है। इस बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन, सड़कों व गलियों की सफाई व्यवस्था, सीवरेज प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, एसएडीमए बल्ह किशोरी लाल, नगर परिषद मंडी, सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिंद्रनगर के अधिकारी तथा नगर पंचायत रिवालसर, सरकाघाट, करसोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ठोक कचरा प्रबंधन और पार्किंग प्रबंधन पर विशेष चर्चा
बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए घरेलू स्तर पर ही गलने सड़ने वाले व ठोस कचरे को एकत्रित कर अलग-अलग करने के बाद गोसदनों मे भेजने के निर्देश दिए गए। इस कचरे से वर्मिंग कंपोस्ट खाद तैयार होगी। उन्होंने सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्किंग स्थल के प्रबंधन व नए पार्किंग स्थलों के लिए भूमि चिह्नित करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


खुले में नहीं बहेगी गंदगी : उपायुक्त
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी शहर में सभी घरों के किचन और बाथरूम के पानी को सीवरेज पाइप से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसकी शुरूआत मंडी शहर के समखेतर वार्ड से की जाएगी। मंडी शहर तथा जिले के नगर निकायों में भी यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि शहरों की गलियों और सड़कों में खुले में गंदगी न बहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed