{"_id":"6409ce91cab4342c540a939a","slug":"50-people-donated-blood-in-vallabh-college-mandi-news-c-19-1-82988-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वल्लभ कॉलेज में 50 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वल्लभ कॉलेज में 50 लोगों ने किया रक्तदान
Thu, 09 Mar 2023 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में महिला दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 एनसीसी, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स समेत प्राध्यापकों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि जननी और जन्मभूमि व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नारी की इज्जत करना सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने नारी सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं की भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। देश-दुनिया के बड़े-बड़े ओहदों में महिलाओं की पहुंच है। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक आज महिलाओं ने डंका बजा दिया है। हर क्षेत्र में महिलाएं समाज, देश-दुनिया के विकास के लिए काम कर रही हैं। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने विचार सांझा किए। इस अवसर पर प्रो. पूनम शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, वरिष्ठ प्रो. मोनिका पंचानी, डॉ. संजय नारंग, प्रो. दिलीप कुमार, डॉ. सुमन, डॉ. कंचन परमार, प्रो. वंदना ठाकुर समेत प्राध्यापक उपस्थित रहे।