फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   49,703 voters will decide the future of 32 panchayats of Dhanotu.

Mandi News: 49,703 मतदाता करेंगे धनोटू की 32 पंचायतों का भविष्य तय

Tue, 26 May 2026 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
49,703 voters will decide the future of 32 panchayats of Dhanotu.
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू के तहत 32 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। पहले चरण में 26 मई को 11 पंचायतों में मतदान होगा। इसके तहत पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 28 मई को अन्य 11 पंचायतों में और 30 मई को अंतिम चरण में 10 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

32 पंचायतों में कुल 49,703 मतदाता हैं। इनमें 24,768 पुरुष और 24,935 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए 198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 31 बूथ अतिसंवेदनशील, 20 संवेदनशील और 147 सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

घांघल और चौक पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह महिला चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के हवाले रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि महिलाएं अपने बच्चों के साथ आसानी से मतदान केंद्र पहुंच सकें। इसके अलावा मतदाताओं के लिए सेल्फी पाइंट भी बनाए गए हैं जहां वे मतदान के बाद तस्वीरें ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पंचायतों में होंगे चुनाव
विकास खंड धनोटू में 26 मई को 11 पंचायतों के 69 बूथों पर मतदान होगा। इनमें चांबी, छात्र, जयदेवी, दुगराई, ढाबन, मगर पादरू, घीड़ी, भलाना, छम्यार, अनु और घांघल पंचायतें शामिल हैं।

पहले चरण में धनोटू की 11 पंचायतों में मतदान होगा। इन पंचायतों के 69 बूथों पर 276 पोलिंग अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 69 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद 28 मई और अंतिम चरण में 30 मई को मतदान होगा। जिला परिषद चुनाव की मतगणना 31 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव परिसर में की जाएगी। -मनमोहन शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी, धनोटू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed