फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   466 students appeared for MSc Zoology and Botany entrance exams.

Mandi News: 466 विद्यार्थियों ने दी एमएससी जूलाॅजी, बाटनी की प्रवेश परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
466 students appeared for MSc Zoology and Botany entrance exams.
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय मंडी परिसर में बुधवार को सुबह के सत्र में एमएससी जूलाजी व सांय के सत्र में एमएससी बाटनी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। एमएससी जूलाॅजी में 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि सांय के सत्र में एमएससी बाटनी दाखिले की प्रवेश परीक्षा में 206 विद्यार्थियों ने भाग लिया। करीब 30 विद्यार्थी इन प्रवेश परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व मंगलवार को बीबीए, एमबीए, एमसीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें करीब 500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। सुबह के सत्र में बीबीए और एमबीए में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 240 अभ्यर्थी शामिल हुए, वहीं शाम के सत्र में एमसीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 250 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं पांच जून तक जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed