{"_id":"61eae750fb926854282d8124","slug":"46-sleepers-caught-in-jeep-two-youths-in-custody-mandi-news-sml3973671156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 46 स्लीपर से भरी जीप, हिरासत में लिये दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी 46 स्लीपर से भरी जीप, हिरासत में लिये दो युवक
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
पधर पुलिस और वन विभाग की ओर से लकड़ी समेत पकड़ी गई जीप।
- फोटो : Mandi
Link Copied
द्रंग(मंडी)। पधर पुलिस ने जीप से चीड़ के 46 स्लीपरों के साथ दो युवकों को हिरासत के लिया है। लकड़ी से भरी जीप को कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द दिया है।
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे में पुलिस ग्वाली कस्बे के पास नाका लगाया था। इस दौरान कोटरोपी की तरफ से लकड़ी से भरी जीप नंबर एचपी 65-8529 को रोका गया तो चालक और जीप में सवार अन्य युवक लकड़ी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने बाद वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग के वन उपराजिक पृथी चंद, शुकरु राम और वन रक्षक नरेश कुमार ने वन अधिनियम के तहत लकड़ी समेत जीप को वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवा दिया है। जीप में अलग-अलग साइज के 46 स्लीपर मिले। लकड़ी 2.355 घन मीटर बरामद हुई।
विज्ञापन
इसकी कीमत एक लाख सोलह हजार छह सौ सैंतालीस रुपये आंकी गई। पुलिस ने लकड़ी के अवैध तस्करी के मामले में वन अधिनियम 41, 42 आईपीसी 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नागेंद्र कुमार गांव पावो डाकघर चुक्कू और जीप चालक शेर सिंह गांव और डाकघर ग्वाली को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मामले की कड़ी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।