फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धवन के धुआंधार अर्द्धशतक की बदौलत फ्रेंड्स इलेवन ने जीता मैच

धवन के धुआंधार अर्द्धशतक की बदौलत फ्रेंड्स इलेवन ने जीता मैच

Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
धवन के धुआंधार अर्द्धशतक की बदौलत फ्रेंड्स इलेवन ने जीता मैच
मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही 30वीं सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंडस इलेवन सेमी फाइनल में पहुंच गई है। स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि मंगलवार को फ्रेंड्स इलेवन और श्रीराम वॉरियर के बीच मैच खेला गया। टॉस जीत कर श्रीराम वॉरियर की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। फ्रेंडस इलेवन ने एक विकेट के नुकसान पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। फ्रेंड्स इलेवन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषि धवन ने धुआंधार नाबाद 59 रन बनाए। इसमें उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए गए। सुमन ने नाबाद 49 रन बनाए। जवाब में श्रीराम वॉरियर की टीम 109 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की तरफ से लक्की ने 42 रन, प्रताप ने 31 रन बनाए। इस तरह फ्रेंड्स इलेवन ने 28 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मैच जो प्रीक्वार्टर था, बल्ह इलेवन और मंडी इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए 15 ओवर में बल्ह की टीम ने 100 रन बनाए। बल्ह के ओपनर जय सिंह और पवन जल्द आउट हो गए। लेकिन रिक्की ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। जवाब में मंडी की टीम 86 रनों पर ढेर हो गई। अभिषेक ने 14 रन बनाए। इस तरह बल्ह इलेवन ने 14 रनों से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच पंजाब इलेवन और रामनगर तथा दूसरा मैच विलेजर इलेवन और बल्ह इलेवन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed