फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकार की नीतियों से आ रहा खराब रिजल्ट : अध्यापक

सरकार की नीतियों से आ रहा खराब रिजल्ट : अध्यापक

Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों से आ रहा खराब रिजल्ट : अध्यापक
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ जिला मंडी ने प्रवक्ताओं की वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाने के निर्णय को गलत करार दिया है। संघ का तर्क है कि आठवीं तक बच्चों को फेल नहीं किया जा रहा है। इस नियम के कारण पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम आने के लिए शिक्षक नहीं बल्कि यही नियम कारण बन रहा है।
विज्ञापन

प्रधान रंगीला ठाकुर, वित्त सचिव मनोज शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव राजेश सैनी, प्रेस सचिव कर्म ठाकुर, लेखराज ने बयान जारी कर सरकार और विभाग के प्रवक्ताओं के वेतन बढ़ोतरी को रोकने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का कोई अवसर नहीं दिया गया। संघ का कहना है कि विभाग और सरकार की नीतियों के अनुसार प्रथम कक्षा से आठवीं कक्षा तक किसी को भी फेल नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और विभाग असलियत में शिक्षा में सुधार चाहते हैं तो कक्षा प्रथम से आठवीं तक फेल न करने की नीति को बंद किया जाए। पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं में भी शिक्षा बोर्ड पेपरों की व्यवस्था और कैमरे की निगरानी में परीक्षा देने की सुविधा करनी होगी तभी सुधार हो सकता है। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ ने सीएम जय राम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से आग्रह किया कि वे शीघ्र ही वार्षिक वेतन वृद्धि को बहाल करें तथा शिक्षकों के हित में नीतियों का निर्णय करें।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed