{"_id":"5b65e6994f1c1b572f8b838a","slug":"41533404825-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से पधर के बीच फ्लाईओवर के लिए भूमि परीक्षण कार्य आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से पधर के बीच फ्लाईओवर के लिए भूमि परीक्षण कार्य आरंभ
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी फोरलेन में पधर और मंडी के बीच फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि परीक्षण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम पधर में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो माह के भीतर एनएचएआई निर्माण की आधारशिला भी रख सकती है। उधर पधर क्षेत्र में फोरलेन मैपिंग का कार्य अंतिम चरण में है। पठानकोट-मंडी एनएच के फोरलेन बनने से दोनों स्टेशनों की दूरी करीब 178 किलोमीटर ही रह जाएगी। अभी दोनों स्टेशनों की बीच की दूरी 208 किलोमीटर है।
एनएचएआई ने अपने सर्वे में यह भी साफ किया है कि फोरलेन निर्माण के दौरान मुख्य बाजारों और घरों को कम से कम प्रभावित किया जाएगा। उधर उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि फोरलेन मैपिंग और सोयल टेस्टिंग का काम चला हुआ है।
...
यह भी है शर्तें
फोरलेन के निर्माण के लिए दोनों ओर से अधिकतम 45 मीटर का क्षेत्र लिया जाएगा। अन्य सभी क्षेत्रों में 35 मीटर क्षेत्र रहेगा, जबकि पपरोला व बैजनाथ में 40 से 45 मीटर का क्षेत्र लिया जाएगा। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पांच मीटर क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण नहीं हो पाएगा। यदि किसी की निजी भूमि है तो वह केवल उसे पार्किंग के लिए प्रयोग कर सकता है, लेकिन निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।