फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब जीवन रक्षक ऐप एमरजेंसी में दिलाएगी खून

अब जीवन रक्षक ऐप एमरजेंसी में दिलाएगी खून

Wed, 09 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अब जीवन रक्षक ऐप एमरजेंसी में दिलाएगी खून
मंडी। अब जीवनरक्षक ऐप से इमरजेंसी में खून मिलेगा। मंडी जिले के सन्यारड़ी गांव के युवक विक्रांत ने अनूठी ऐप को ईजाद किया है। इस ऐप में किसी भी ब्लड ग्रुप की मांग डालने पर ऐप में रजिस्टर्ड ब्लड डोनर को स्वत: ही मैसेज चला जाएगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को गूगल से भी अप्रूवल मिल गई है। इमरजेंसी के हालात और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए यह ऐप जीवन रक्षक का कार्य कर सकती है। विक्रांत मंडी जिला मुख्यालय से सटे सन्यारड़ी गांव के रहने वाले है। बीबीए करने के बाद विक्रांत ने आईआईटी मद्रास के तत्वावधान में आयोजित एनड्रॉयड डेवलपमेंट की विभिन्न वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इन दिनों वह आईआईटी धनवाद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में विक्रांत ने कहा कि उन्होंने यह ऐप इमरजेंसी में फंसे लोगों के लिए बनाई है। इसके अलावा इस ऐप से गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को भी ब्लड मिलने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन


बिना कोई पैसा खर्च किए मिलेगा ब्लड
ऐप पर रजिस्टर्ड करना बिल्कुल निशुल्क रहेगा। इस ऐप में ब्लड ग्रुप के लिए मांग डालने पर स्वत: ही ब्लड डोलर को मैसेज चला जाएगा। यह ऐप ब्लड डोनर की प्राइवेसी को पूरी तरह से कायम रखेगी। इसमें रजिस्टर्ड डोनर के नंबर पर खून की मांग और लोकेशन का मैसेज चला जाएगा। इसके अलावा ऐप में डोनर की डिटेल को कोई नहीं देख सकेगा। जीपीएस से कनेक्ट होने के कारण यदि आपके फोन में जीपीएस ऑन है तो आपको अपने शहर के नजदीकी ब्लड डोनर की जानकारी ऐप से मिल जाएगी। ऐप आपको बता देगा कि आपके नजदीक ही ब्लड ग्रुप के कितने डोनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed