{"_id":"5adf333e4f1c1b3c0a8b6474","slug":"41524577086-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में खुलेगा अग्निशमन केंद्र, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में खुलेगा अग्निशमन केंद्र, अधिसूचना जारी
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल में अब आग की घटनाओं पर समय रहते दमकल विभाग की सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार ने करसोग में अग्निशमन केंद्र खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे लोगों में हर्ष है। लंबे अरसे से करसोग के लोग फायर स्टेशन की मांग करते आ रहे थे। ‘अमर उजाला’ ने ग्रामीणों की इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। वहीं स्थानीय विधायक ने चुनावों के दौरान फायर स्टेशन खोलने का वायदा भी किया था, जिसे सरकार ने पूरा करते हुए करसोग में फायर स्टेशन खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।
आग की घटनाओं के लिए संवेदनशील है करसोग
उपमंडल करसोग आग जैसी घटनाओं के लिए काफी संवेदनशील है। यहां पर लकड़ी की पुराने इमारतों की भरमार है। आग के कई बड़े हादसे हो चुके हैं। समय रहते दमकल विभाग की सेवाएं न मिलने से करोड़ों की संपत्ति गर्क हो चुकी है। लिहाजा अब फायर स्टेशन खुलने से आग की घटनाओं पर काफी हद तक विराम लग सकता है।
मंडी या सुंदरनगर से आती थी गाड़ी
आग लगने के दौरान करीब सौ किमी दूर मंडी या सुंदरनगर से दमकल वाहन पहुंचते थे। तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता था। लोग अपने दम पर आग पर काबू पाने में जुटते थे। ग्रामीणों की जिंदगी भर की पूंजी अग्नि की भेंट चढ़ जाती है। वहीं, वन विभाग को भी आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
जताया आभार
प्रधान व्यापार मंडल नवीन गुप्ता के अलावा राकेश गुप्ता, दलीप कुमार गौतम, सोनू गुप्ता, गोलू गुप्ता, भविंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार ने सरकार से अधिसूचना को जल्द अमलीजामा पहनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ‘अमर उजाला’ का इस मसले को उठाने के लिए आभार जताया है।