फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युकां में धक्कामुक्की

सीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युकां में धक्कामुक्की

Sat, 24 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युकां में धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। पूर्व कांग्रेस सरकार की अधिसूचनाओं को रद्द करने को लेकर भड़की युवा कांग्रेस ने मंडी शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। चौहाटा बाजार में सीएम का पुतला जलाने की कोशिश हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। पुतला छीनने को लेकर खूब छीनाझपटी और धक्कामुक्की हुई। नौबत हाथापाई तक भी पहुंची लेकिन, पुलिस ने पुतला फूंकने के प्रयासों को विफल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार करीब 11 बजे जैसे ही गांधी भवन से युकां पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए बाहर निकले तो पहले से ही चौहाटा बाजार में तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया। इस दौरान सीएम का पुतला जलाने की आशंका के चलते पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया और युकां कार्यकर्ताओं से छीना झपटी कर बैनर और पोस्टर छीन लिए। जिसके चलते कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में खूब धक्का मुक्की हुई और कार्यकर्ताओं की भीड़ सब्जी मंडी की तरफ चली गई। यहां से प्रदर्शन थोड़ा शांत होने के बाद युकां कार्यकर्ता चौहाटा बाजार में कुछ देर के लिए धरने पर बैठे और प्रदेश सरकार तथा सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन, दो मिनट के भीतर ही पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया। इसके बाद युकां कार्यकर्ता डीसी ऑफिस की तरफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, सीएम जयराम मुर्दाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के गेट पर पुलिस घेरे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए। यहां पर एडीसी राघव शर्मा को युकां कार्यकर्ताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडी के युकां प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर शेट्टी, जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युकां ने पुलिस पर डंडे बरसाने का लगाया आरोप
युकां नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है। नेताओं का कहना है जब युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बना दिए गए। जिसके विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर हाथापाई हुई तथा मौजूद पुलिस के सैकड़ों कर्मचारियों ने युकां कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए। जिससे साफ है कि प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। युकां ने चेताया है कि इसी तरह से सरकार की तानाशाही जारी रही तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में ये नेता, कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदेश युकां महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर, यदोपति ठाकुर, अजय मोदगिल, योगेश पटियाल, योगश मोदगिल, जसबीर, यशकांत कश्यप, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हमित जम्वाल, लोकसभा महासचिव विजेंद्र पंडित, प्रवीण ठाकुर, जोगिंद्रनगर युकां अध्यक्ष गुरुशरण परमार, युकां अध्यक्ष धर्मपुर रितेश ठाकुर, सरकाघाट युकां अध्यक्ष अखिल गुप्ता, महासचिव सुरेश ठाकुर, विकास वर्मा, मंडी युकां अध्यक्ष रविंद्र, बल्ह युकां अध्यक्ष ओमी सैनी, सुंदरनगर युकां महासचिव अमित सैणी, सराज युकां अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वीर सिंह भारद्वाज, नरेंद्र ठाकुर, जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, विजेंद्र पंडित सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed