फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जीएसटी व नोटबंदी केंद्र सरकार के गलत निर्णय : आनंद शर्मा

जीएसटी व नोटबंदी केंद्र सरकार के गलत निर्णय : आनंद शर्मा

Tue, 07 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी व नोटबंदी केंद्र सरकार के गलत निर्णय : आनंद शर्मा
नगवाईं (मंडी)। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने भी अंतिम दिन द्रंग हलके में चुनावी रैली के दौरान लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट का आग्रह किया। स्नोर घाटी की सब्जी मंडी टकोली में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा व सुनील जाकड़ ने ठाकुर कौल सिंह के पक्ष में प्रचार किया। आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के जनता विरोधी निर्णय जीएसटी और नोटबंदी से आम जनता को नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के ही जीएसटी लगाकर व्यापारियों व जनता को परेशानी में डाल दिया है। सुनील जाकड़ ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी। प्रदेश सरकार ने यहां पर चहुंमुखी विकास करवाया है। इस विकास की गति को जारी रखने के लिए जनता कांग्रेस के पक्ष में ही वोटिंग करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर ने भी जनता से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed