{"_id":"6aeb20202efa94fa5d0d528f","slug":"the-association-will-wage-a-decisive-battle-to-save-the-playground-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220422-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेल मैदान को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेल मैदान को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी एसोसिएशन
विज्ञापन
कोविड काल में मेकशिफ्ट अस्पताल के लिए दिया था भंगरोटू मैदान
स्थायी रूप से स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की चर्चा से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू के ऐतिहासिक खेल मैदान का अस्तित्व बचाने के लिए ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने तथा जरूरत पड़ने पर स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि कोविड काल के दौरान मैदान को मेकशिफ्ट अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था। स्थिति सामान्य होने पर इसे मूल स्वरूप में बहाल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मैदान बहाल नहीं हो पाया है। अस्पताल का ढांचा भी जर्जर हो रहा है। वहीं, मैदान को स्थायी रूप से स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की चर्चा से लोगों में रोष है।
कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि इसी मैदान से ऐतिहासिक नलवाड़ मेले की शुरुआत हुई थी, जो अब देवता मेले के रूप में आयोजित होता है। यहां कई राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं भी हो चुकी हैं। सचिव घनश्याम चौहान ने कहा कि मैदान में जिला और खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई है। उन्होंने कहा कि मैदान को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में राजेश गुप्ता, परमेंद्र कटोच सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।