{"_id":"5999c8164f1c1b9e7a8b4676","slug":"41503250454-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में डेंगू व स्क्रब टाइफस के दो मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में डेंगू व स्क्रब टाइफस के दो मामले
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में एक डेंगू और एक स्क्रब टायफस का मामला सामने आया है। दोनों मरीजों का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। डेंगू और स्क्रब टाइफस के मामले सामने आने से लोगों में घबराहट है। सुंदरनगर अस्पताल में जड़ोल क्षेत्र के थारु गांव निवासी 19 वर्षीय युवक को डेंगू होने पर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। युवक कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ गया हुआ था। जहां से लौटने के बाद उसे लगातार बुखार और शरीर में दर्द रहने पर जब उसका टेस्ट करवाया गया तो उसमें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य मामले में सिहली क्षेत्र के स्वायहण निवासी 40 वर्षीय एक महिला को स्क्रब टायफस पाया गया है। महिला को लगातार बुखार रहने के बाद जब उसके टेस्ट करवाये गये तो उसमें उसे स्क्रब टायफस होने की बात सामने आई है। दोनों मरीजों के टेस्ट निजी लैब में करवाए गए हैं। उधर, नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. मुस्सरत जावेद ने बताया कि डेंगू और स्क्रब टायफस के मरीजों का उपचार अस्पताल में चिकित्सकों की गहन देखरेख में चल रहा है जबकि, स्वाइन फ्लू के संदिग्ध को मंडी जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है
स्वाइन फ्लू की संभावित मरीज मंडी रेफर
उपमंडल के सलापड़ क्षेत्र के एक 26 वर्षीय महिला अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उपचाराधीन थी। महिला को उपचार के बाद भी सांस लेने में परेशानी, पूरे शरीर में दर्द और बुखार लगातार रहने से उसका निमोनिया का भी टेस्ट करवाया गया। जिसमें उसकी बीमारी को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी। जिस पर अस्पताल में तैनात मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सक ने रविवार सुबह सुंदरनगर से 108 के माध्यम से मंडी के लिए रेफर कर दिया है। जहां महिला को जोनल अस्पताल स्थित आइसुलेशन वार्ड में रखा गया है। सोमवार को महिला का स्वाइन फ्लू को लेकर टेस्ट होगा। जिसके उपरांत ही उसकी बीमारी को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।