{"_id":"682cce46ccf95e229207a987","slug":"40-plots-allotted-for-kamrunag-saranahuli-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1025-156684-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कमरुनाग सरानाहुली मेले के लिए 40 प्लाट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कमरुनाग सरानाहुली मेले के लिए 40 प्लाट आवंटित
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ऐतिहासिक सरानाहुली मेले की तैयारियों को लेकर बड़ादेव कमरुनाग मंदिर में मंगलवार को प्लाट आवंटन प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत की गई। पहले दिन श्रद्धालुओं और दुकानदारों को कुल 40 प्लाट आवंटित किए। प्लाट आवंटन का यह कार्य मंदिर परिसर स्थित मेले के निर्धारित स्थल पर किया।
कांढ़ी कमरुनाग पंचायत की प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि बुधवार को भी प्लाट आवंटन जारी रहेगा। इस बार सरानाहुली मेला 14 से 17 जून तक भव्य तरीके से मनाया जाएगा। प्रधान ने बताया कि प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पंचायत की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
पहले चरण के बाद प्लाट आवंटन का दूसरा चरण 2 और 3 जून को किया जाएगा, ताकि शेष दुकानदारों और आयोजकों को भी समुचित स्थान मिल सके। मेले के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। पंचायत और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले के दौरान शांति और स्वच्छता बनाए रखें। संवाद