फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   40 donated blood on Ram Swaroop's death anniversary

Mandi News: राम स्वरूप की पुण्यतिथि पर 40 ने किया रक्तदान

Mon, 18 Mar 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 18 Mar 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
40 donated blood on Ram Swaroop's death anniversary
जोगिंदनगर में दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा की पुण्यति​थि में रक्तदान करने वाले युवा को सम्मानित
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रक्तदान कर दुर्घटना में घायलों का जीवन बचाया जा सकता है। यह बात विधायक प्रकाश राणा ने जोगिंद्रनगर में मंडी के सांसद रहे दिवंगत राम स्वरूप शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर मंत्रा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दानी सज्जनों के द्वारा किए जा रहे रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिला है। इसमें युवाओं की बढ़ती सहभागिता गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

इससे पहले राम स्वरूप शर्मा के पुत्र शांति स्वरूप शर्मा, आनंद स्वरूप शर्मा ने रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक प्रकाश राणा और युवाओं का आभार जताया। इस दौरान कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में जिमजिमा गांव के टैक्सी चालक राजेश कुमार ने 42वीं बार रक्तदान किया। कपिल ने 20वीं, संजीव कुमार ने 15वीं, भरत सिंह ने 12वीं, सरवन ठाकुर ने 9वीं, शक्ति राणा ने 7वीं बार रक्तदान किया। इन सभी को विधायक प्रकाश राणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी, महामंत्री संजीव और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed