{"_id":"67e59844359bb1324d0ca776","slug":"40-artists-auditioned-for-cultural-evenings-mandi-news-c-90-1-mrt1064-151724-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 40 कलाकारों ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 40 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
Fri, 28 Mar 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 28 Mar 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए वीरवार को 40 कलाकारों ने ऑडिशन दिया।
ऑडिशन देने के लिए कलाकार जोगिंद्रनगर और पधर उपमंडल से पहुंचे थे। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन किया जाएगा। ऑडिशन के लिए तीन दिन निर्धारित किए हैं। 28 मार्च को मंडी जिला और कांगड़ा के बैजनाथ व पालमपुर उपमंडल तथा 29 मार्च को प्रदेश के अन्य जिलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
ऑडिशन लेने के लिए तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा के संयोजन में एक समिति गठित की है। पहले दिन ऑडिशन लेने वालों में संगीत प्राध्यापक प्रो. नवीन राठौर, संगीत शिक्षिका अनीता शर्मा व मृदुला शर्मा तथा संजय कुमार और तिलक राज शामिल रहे।