फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   3,982 students took admission in Vallabh College

Mandi News: 3,982 विद्यार्थियों ने वल्लभ कॉलेज में लिया प्रवेश

Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
3,982 students took admission in Vallabh College
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में 3,982 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। काॅलेज मेें प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 जून तक थी और एसपीयू की ओर से अभी तक प्रवेश लेने की आगामी तिथि नहीं बढ़ाई गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अंतिम तिथि तक 3,982 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पीजी की एडमिशन होना बाकी है। पिछले साल काॅलेज में 5,773 विद्यार्थियों ने प्रेवश लिया था। प्राचार्य ने बताया कि अब शैक्षिक डिग्री की जगह व्यावसायिक डिग्री की ओर छात्रों का ज्यादा रुझान हो गया हैं। नए सत्र में इस बीएससी प्रथम वर्ष में 345 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है जबकि पिछले वर्ष 438 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इसी तरह बीए प्रथम में 865 व पिछले वर्ष 1203 और काॅमर्स में इस बार 159 व पिछले वर्ष में 185 ने प्रवेश लिया था। इन विषयों के अलावा अन्य विषयों की बात भी करे तो उनमें भी विद्यार्थियों का इस वर्ष कम रुझान देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed