{"_id":"5f7757008ebc3e9bdd1f689d","slug":"35-new-corona-cases-in-mandi-mp-report-negative-mandi-news-sml34705392","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में कोरोना के 35 नए मामले, सांसद की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कोरोना के 35 नए मामले, सांसद की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
जिला मंडी में कोरोना के 35 नए
मामले, सांसद की रिपोर्ट निगेटिव
नेता प्रतिपक्ष ने नेरचौक में करवाया टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर मनाली रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/बैहना। जिला मंडी में शुक्रवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित सुंदरनगर, बालीचौकी, सदर मंडी, सरकाघाट, गोहर, करसोग और बल्ह से हैं। इनमें चार मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट से भी सामने आए हैं। संक्रमितों में डैहर में बरमाणा एसबीआई के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। सांसद रामस्वरूप शर्मा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह पांच दिन से कुल्लू में ही आइसोलेट थे। रिपोर्ट मिलने के बाद वह मनाली रवाना हुए। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू जिला प्रशासन के आग्रह पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया, रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह मनाली निकल गए। उधर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब तक 1784 हो गए हैं। इसमें से 1217 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 567 लोग होम आइसोलेशन और कोविड केयर केंद्रों में उपचाराधीन हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने नए मामले आने की पुष्टि की।
अग्निहोत्री ने ली फीडबैक
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लेकर मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ अपने खास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से गुप्त मंत्रणा की। उन्होंने मंडी जिला में संगठन के कामकाज और चल रही आपसी तनातनी का भी फीडबैक लिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।