फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर कालेज की छात्रा ने नहर में कूदकर दी जान

सुंदरनगर कॉलेज की छात्रा ने नहर में कूदकर दी जान

Sat, 29 Sep 2018 09:52 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर कालेज की छात्रा ने नहर में कूदकर दी जान

सुंदरनगर (मंडी)। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे धनोटू के निकट एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। युवती स्थानीय कॉलेज की छात्रा है। कुछ लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो बचाने के लिए पीछे भागे। लेकिन जब तक लोग युवती को बचाते तब तक युवती ने नहर में छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी युवती का नहर में कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस थाना को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना से दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे धनोटू में हाईवे पर स्थित पुल से एक युवती ने बीएसएल नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


जब कुछ लोगों ने युवती को पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़ते हुए देखा तो उसे बचाने के लिए भागे, लेकिन जब तक उसके निकट पहुंचते वो नहर में समा चुकी थी। युवती सुंदरनगर के मलोह क्षेत्र की बताई जा रही है जो यहां एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह धनोटू देर शाम कैसे पहुंची और किसके साथ आई इसको लेकर संशय बना हुआ है। डीएसपी तरणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौका पर रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed