फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देश के लिए गंभीर खतरा है रोहिंग्या शरणार्थी : रामस्वरूप शर्मा

देश के लिए गंभीर खतरा है रोहिंग्या शरणार्थी : रामस्वरूप शर्मा

Tue, 31 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
देश के लिए गंभीर खतरा है रोहिंग्या शरणार्थी : रामस्वरूप शर्मा
रामस्वरूप ने संसद में उठाया
विज्ञापन

मुद्दा, देश से निकाले जाए रोहिंग्या
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। म्यांमार से आए रोहिंग्या शरणार्थी देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। सरकार को इन्हें तुरंत प्रभाव से देश से बाहर करना चाहिए। लोकसभा सत्र के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह मामला उठाया। अपने प्रश्न में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यह जानना चाहा कि देश में शरणार्थियों और गैर कानूनी रूप में कितने रोहिंग्या और अन्य रह रहे हैं, उनकी क्या संख्या है। क्या सरकार ने रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर म्यांमार सरकार से बात की, यदि बात की है तो उसका ब्योरा दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ हिमाचल में भी रोहिंग्या शरणार्थियों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह शरणार्थी अपराध मेें कदम रखकर इस शांत प्रदेश का माहौल खराब कर सकते हैं। क्या केंद्र सरकार इस बारे में राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी कर रही है। यह रोहिंग्या शरणार्थी असम, पश्चिमी बंगाल, जम्मू कश्मीर में बड़ी तादाद में पहुंच गए हैं। जम्मू कश्मीर से यह शरणार्थी अब हिमाचल पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed