{"_id":"5b50bf604f1c1bee748b4c31","slug":"31532018528-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच की जद में आने से बचेगा धर्मपुर और मढ़ी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच की जद में आने से बचेगा धर्मपुर और मढ़ी बाजार
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(मंडी)। राहत भरी खबर है। धर्मपुर-टीहरा-अवाहदेवी एनएच के निर्माण में धर्मपुर और मढ़ी बाजार उजड़ने से बचेगा। हाजरी क्रशर से बस स्टैंड से होते हुए पुराना धर्मपुर से फ्लाईओवर के निर्माण और दवरोट से मढ़ी अस्पताल तक बनने वाले बाईपास से यह संभव होगा। उधर, फ्लाईओवर से धर्मपुर को भी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। धर्मपुर-टीहरा-अवाहदेवी एनएच को लेकर आयोजित बैठक में एनएच विंग के अधिकारियों ने यह खुलासा किया है। बैठक लोनिवि के विश्राम गृह मढ़ी में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, प्रधान भरौरी विनोद कुमार, प्रधान ध्वाली सरोज कुमारी, प्रधान तनेहड़ गुलाबी देवी, प्रधान बिंगा अनिल कुमार मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्तमान में मढ़ी और धर्मपुर बाजार में दर्जनों दुकानें हैं। कई परिवारों की रोजी रोटी का जरिया यही दुकानें हैं।
बैठक में लोगों ने अपने विचार भी रखे और एनएच को लेकर अपनी राय दी और निर्माण में पूरी सहभागिता का दिलासा दिया। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने ने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की इसमें जमीन जाएगी उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। धर्मपुर बाजार को बचाने के लिए फ्लाईओवर का प्रबंध किया गया है और यह फ्लाईओवर हाजरी क्रशर के पास से शुरू होगा और बस स्टैंड से होते हुए पुराना धर्मपुर तक जाएगा इससे बाजार भी बच जाएगा और पुराना धर्मपुर को भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।